पीएम मोदी की किसानों को एक बड़ी सौगात, 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्मों को..

pm talk about farmers protest
image source - google

आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कृषि एवं खाद्य संगठन (Food and Agriculture Organization) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। साथ ही उन्होंने हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव-संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

कोरोनाकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई

पीएम मोदी ने कहा की भारत के हमारे किसान साथी- हमारे अन्नदाता, हमारे कृषि वैज्ञानिक, हमारे आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, कुपोषण के खिलाफ आंदोलन का आधार हैं। इन सभी के द्वारा किये गए प्रयासों से ही भारत Corona के इस संकटकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहा है।

एक और अहम कदम आज उठाया गया है। इसके तहत भारत में पोषण अभियान को ताकत देने के लिए आज गेहूं और धान सहित अनेक फसलों के 17 नए बीजों की वैरायटी, देश के किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध

पूरे विश्व में कोरोना संकट के दौरान भुखमरी-कुपोषण को लेकर अनेक तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भारत पिछले 7-8 महीनों से लगभग 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान भारत ने करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का खाद्यान्न गरीबों को मुफ्त बांटा है।

एमएसपी के रूप में रूप में किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम मिले, इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। MSP और सरकारी खरीद, देश की फ़ूड सिक्योरिटी का अहम हिस्सा हैं। इसलिए इनका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन और ये आगे भी जारी रहें ये बहुत आवश्यक है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − eleven =