झाँसी : देखें छेड़छाड़ कर रहे मजनू को पुलिस ने कैसे बीच सड़क पर बनाया मुर्गा…

police made Majnu
Jhansi

झांसी :। मजनूओं के खिलाफ झांसी पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है। जिसका उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब छेड़खानी करने पर एक मजनू को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद सबक सिखाते हुए बीच चौराहे पर उसे मुर्गा बनाया और अपने साथ थाने ले गई।

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर मनचलों पर लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो टीम मौजूद थी। इसी दौरान वहां एक मजनू किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। शोर मचाने पर एंटी रोमियो टीम हरकत में आई और महिला सिपाही ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत होने के कारण पकड़ा गया युवक पुलिस की पकड़ से छूटने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मनचले को सबक सिखाने के लिए महिला सिपाहियों ने उसे बीच चौराहे पर कान पकड़कर पहले उठक बैठक लगवाई। इसके बाद मुर्गा बनाया। पुलिस द्वारा मनचले को सबक सिखाने का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 5 =