हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ पर पहाड़ से एक चट्टान अचानक गिरी। जिसके निचे एक बस और कई गाड़ियां दब गयी है। बताया जा रहा है कि 50 से 60 लोग मलबे में फसे हुए है।
Himachal Pradesh के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर में नेशनल हाईवे पर हादसे कि सुचना मिली है।बस के ड्राइवर सहित 3 लोगों को बचा गया है। वो लोग अभी बोलने कि स्थिति में नहीं है। इस लिए कहा नहीं जा सकता कि कितने लोग फसे हुए है। मौके पर NDRF ,ITBP और CISF की टीम मौके पर मजूद है।
Kinnaur के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि मेरे चुनाव क्षेत्र किन्नौर में निगुलसारी नामक स्थान है उससे करीब 2 किलोमीटर पीछे रामपुर की तरफ भूस्खलन के कारण अभी एक बस दबी हुई है। कुछ छोटी गाड़ियों और एक ट्रक के भी दबे होने की आशंका है। बस का ड्राइवर निकल गया है।
इस हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताया और लोगों के सकुशल होने की कामना की।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के हादसे में अनेक नागरिकों के फंसे होने का समाचार मिला।
केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है।
प्रभु श्री राम से प्रभावित नागरिकों की सकुशल वापसी हेतु प्रार्थना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 11, 2021
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इस हादसे पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि कई लोगों के फंसे होने की खबर है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद करने का अनुरोध करता हूं।