Bank Holidays: मार्च में कितने दिन बंद रहेगा बैंक

Bank-holidays-List-in-march

वर्ष 2023 का मार्च महीना शुरू हो चुका है और यदि आपने बैंक से संबंधित किसी काम की कोई तैयारी बना रखी है,तो आपको बैंक की छुटियों के बारे में जानना जरूरी होगा, जिससे आप सही समय पर अपना काम निपटा सके। इसके लिए भारतीय रिजर्व (Reserve Bank of India) जानकारी भी साझा की है।

मार्च महीने में होली (Holi 2023),चैत्र नवरात्री (Chaitra Navratri in March 2023) जैसे बड़े त्यौहार होने है, इसलिए बैंको में भी बड़ी छुट्टियां होनी है। इसलिए आपको जानना जरूरी है किस दिन बैंक बंद (Holiday) रहेंगे।

कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

बैंको की छुट्टियों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा हर महीने लिस्ट भी जारी की जाती है। इस लिस्ट के मुताबित मार्च 2023 (March 2023) में बैंक 12 दिन बंद रहेंगी। इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टी (शनिवार और रविवार) भी शामिल है।

होली-नवरात्री सहित कई बड़े त्यौहार

हिन्दुओं के दो बड़े त्यौहार होली और नवरात्री मार्च महीने में ही मनाये जाने है और ये त्यौहार पूरे उत्तर भारत में बड़े धूम -धाम से मनाये जाते है। साथ ही मार्च के महीने में 6 दिन शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी रहेगी. 05 मार्च, 2023- रविवार की छुट्टी 07 मार्च से 9 मार्च तक (होलिकादहन ,होली) के त्यौहार के कारण बैंक बंद रहेगा। 11और12 मार्च को दूसरा शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा। वहीं 19 मार्च को रविवार, 25 मार्च को चौथा शनिवार और 26 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा। इसी क्रम में 30 मार्च 2023 को राम नवमी के कारण भी बैंक बंद रहेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 + nineteen =