JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 हुआ जारी ?

jac-jharkhand-board-10th-and-12th-result-2022-latest-update

झारखण्ड Board के छात्रों का इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला है। क्योंकि Jharkhand 10th और 12th Result किसी भी समय आ सकते है। बता दें एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित की थी। अब कॉपियों की जाँच पूरी हो चुकी है और किसी भी समय परिणाम जारी किये जा सकते है।

कहाँ से करें JAC Board 10th, 12th Result 2022 चेक

झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमे से 3.99 लाख छात्र JAC मैट्रिक परीक्षा और शेष 2.81 लाख झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए। अब इन सभी छात्रों का परिणाम आने वाला है।

Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। छात्र अपना परिणाम, टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज आदि सब यही से देख सकते है।

ऐसे करें Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 चेक

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

» सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.in या jacresults.nic.in पर जाएं।

» अब होमपेज पर JAC Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

» इतना करने के बाद नीचे Login पेज खुल जाएगा।

» अपनी details दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

» अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

» डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते है।

JAC Board 10th 12th Result 2022 जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं, वो स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ये काम छात्रों को रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के अंदर करना होगा।

झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। लेकिन छात्र के 2 से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से भी कम आ जाते हैं तो वो छात्र फेल माना जायेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − three =