व्लादिमिर पुतिन ने भारत और पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बातें

vladimir-putin-said-big-things-about-india-and-pm-modi

भारत को लेकर दुनिया की सोच अब बदल चुकी है। जिस भारत को दुनिया पहले पिछड़े और कमजोर देश के रूप में देखती थी, उस भारत को आज दुनिया विकसित और ताकतवर मान रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि दुनियाभर के देश ये मानते है और खुलकर कहते भी है।

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक इंटरव्यू में भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत और रूस के मजबूत रिश्ते का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ विकास

पुतिन ने कहा कि “भारत ने विकास के क्षेत्र में काफी प्रगति की है… एक ब्रिटिश कॉलोनी से अब तक एक विकसित देश लगभग 1.5 बिलीयन लोग विकास के परिणामों को देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ हुआ है। स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं, उनका मेक इन इंडिया का आईडिया आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है। विकास को लेकर भारत ने कई बड़े कदम उठाए हैं और भविष्य भारत का है।

भारत के लिए गर्व की बात

भारत दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी होने पर गर्व कर सकता है। इसके अलावा तेज विकास के लिए भी भारत गर्व कर सकता है। जिस नींव पर भारत का विकास हो रहा है वह बहुत जरूरी नहीं है। हमारे भारत के साथ खास रिश्ते हैं, पिछले कई दशकों से भारत के साथ बेहद नजदीकी रिश्ते रहे हैं।

भारत के साथ कभी भी कोई मुश्किल वक्त नहीं रहा… हमने हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट किया है अभी भी वही हो रहा है और उम्मीद है भविष्य में भी ऐसा ही होगा।

अलग-अलग क्षेत्रों में भारत और रूस साथ में कर रहा काम

आर्थिक सहयोग बन रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे पूछा… उदाहरण के तौर पर समझाता हूं.. हमने ट्रेड वॉल्यूम को बढ़ाया है.. जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे खाद की सप्लाई करने को कहा, जो भारत की कृषि के लिए बेहद जरूरी है। और हमने वह किया.. आपको पता है हमने कितनी सप्लाई बढ़ाई है… 7.6 गुना सप्लाई बड़ी है, कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हुआ है।

हम मिलिट्री और तकलीफ में सहयोग जारी रखता है.. प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन चुनिंदा लीडर्स में से हैं जो अपने देश के लोगों के लिए स्वतंत्र विदेश नीति चलाने में सक्षम है। वह भी किसी चीज पर बिना रोक लगाएं, एक अच्छे ब्रेकर की तरह.. जरूरी दिशा में भारत के लोगों के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है भारत का भविष्य शानदार होगा और ग्लोबल अफेयर्स में भारत का रोल बढ़ेगा।”

ये भी पढ़ें

Pradhanmantri Ujjwala Yojana कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें और चेक करें PMUY List

PM Modi ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 17 =