‘बिग बॉस 13’ पर बैन लगाने हेतु राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का प्रदर्शन

सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि टीवी सीरियल बिग बॉस 13 में खुली अश्लीलता सांस्कृतिक उपद्रव और अपमान जनक दृश्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस को बंद करने की मांग की। उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर को इस टीवी सीरियल बिग बॉस 13 को बंद करने के लिए पत्र भी लिखा।

संगठन का आरोप है कि बिग बॉस13 देश की मूल संस्कृति, सामाजिक भावना और फ़िल्म मानदंडों के खिलाफ है। इस सीरियल के निर्माता भूल गए हैं कि यह टीवी पर प्राइम टाइम स्लॉट है और जब ये शो प्रसारित होता है, सभी उम्र के लोग शो देखते हैं।

थमने का नाम ही नहीं ले रही ‘बिग बॉस 13’ की मुसीबते

बिग बॉस13 में ‘Bed Friend Forever’ का कॉन्सेप्ट

इस बार बिग बॉस13 में बेहद अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन हो रहा है। इस शो को पुरे परिवार के साथ देखने में मुश्किल हो रहा है। शो में ‘Bed Friend Forever’ कॉन्सेप्ट की अवधारणा देश के सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। मुनाफे और टीआरपी के लालच में बिग बॉस टीवी चैनल के जरिये सामाजिक समरसता को खत्म कर दिया है। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की मांग है कि तत्काल ही बिग बॉस शो के प्रसारण पर रोक लगानी चाहिए।

About Author