NEET EXAM 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

neet-exam-2023

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 2023 सत्र के MBBS, BDS और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET (National Eligibility cum Entrance Test) आयोजित कर रही है। जानकारी के अनुसार, NEET UG 2023 पंजीकरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट @neet.nta.nic.in पर शुरू होगा।

NEET UG 2023 पात्रता के अनुसार, सभी इच्छुक आवेदकों को अपनी 12 वीं कक्षा में विज्ञान विषय उत्तीर्ण होना चाहिए। जीव विज्ञान विषय के साथ। जो भी उम्मीदवार एमबीबीएस या अन्य समान चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नीट परीक्षा के लिए तैयार हो जाना चाहिए। नीट परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें। 

पात्रता

  1. NEET 2023 के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन की तिथि के अनुसार 17 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए। 
  2. इसके अलावा प्रमुख विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ साइंस स्ट्रीम उत्तीर्ण होनी चाहिए। 
  3. नीट स्नातक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। 
  4. आपको बता दें कि ऊपरी आयु सीमा कैप को एनटीए द्वारा हटा दिया गया है और अब 17 वर्ष से ऊपर के सभा आवेदक पात्र हैं। 
  5. NRI या OCI कार्ड धारक भी NEET UG 2023 परीक्षा के लिए neet.nta.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को खोलना है। 
  2. अब ई-सर्विसेज सेक्शन के तहत रजिस्ट्रेशन नाम के लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अपने मोबाइल नं का इस्तेमाल करते हुए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना है। 
  4. नीट एप्लीकेशन फॅार्म को भरने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॅाग इन करें। 
  5. अब नीट यूजी ऑनलाइन फॉर्म 2023 को आवश्यक विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, प्राप्त अंक, जन्म तिथि, बोर्ड द्वारा जारी रोल नंबर और अन्य समान विवरणों के साथ भरें।
  6. आपके द्वारा दी गई जानकारियों को सत्यापित करें और अपने हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें। 
  7. अंत में फॅार्म जमा करें और खुद को पंजीकृत करने के लिए एनईईटी यूजी आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  8. आपके आवेदन की प्रक्रिया इस तरह पूरी हो जाएगी। भविष्य के लिए अपनी आवेदन प्रति को डाउनलोड कर के रख लें। 

आवश्यक दस्तावेज

  1. 10वीं का अंकपत्र
  2. 12वीं का अंकपत्र
  3. बाएं हाथ के अंगूठे के निशान
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. हस्ताक्षर
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. पहचान पत्र

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न-1 नीट यूजी के नोटिफिकेशन रिलीज होने की तिथि क्या है?

उत्तर- फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में नीट यूजी 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 

प्रश्न-2 नीट यूजी 2023 पंजीकरण शुल्क क्या है?

उत्तर- सामान्य उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की फीस 1600/- रुपये है।

प्रश्न-3 NEET UG 2023 परीक्षा तिथि क्या होगी?

उत्तर- NEET UG परीक्षा तिथि 2023 मई में निर्धारित की जाएगी।

प्रश्न-4 NEET UG 2023 परीक्षा में कितने अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर- नीट यूजी 2023 परीक्षा में एमसीक्यू प्रकार के प्रश्नों के 720 अंक होंगे।

ये भी पढ़ें

आधार कार्ड में फोटो बदले बड़े ही आसान तरीके से

इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + nineteen =