मऊ : लव जेहाद के नए कानून के तहत, दर्ज हुआ जनपद का पहला मुकदमा

First lawsuit filed
Mau

मऊ :। जनपद के थाना चिरैयाकोट में लव जेहाद के मामले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है, लड़का और लड़की दोनों दो समुदाय के है और साथ ही आरोपी लड़का पहले से ही शादी-शुदा है। लड़की के शादी के दो दिन पहले विशेष समुदाय के लड़के ने बगल की लड़की को ही भगा ले गया। जिसके बाद जनपद में हंगामा होने लगा। लड़की के परिजनों ने थाने में लड़के और परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखवाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है साथ ही दोनों को खोजने के लिए पुलिस टीमें लगाई है।

बताया जा रहा है कि लड़की की शादी 30 नवम्बर को होनी थी, शादी से एक दिन पूर्व लड़की लड़के के साथ भाग गई। मामले में परिवारवालों को जानकारी होते ही परिवार के लोग सकते में आ गए और पहले खुद जानकारी इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी करवाई में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज गांव में दो समुदाय के लड़के और लड़की घर से भागे हुए हैं। लड़का पहले से ही शादी-शुदा है, जिसमें पुलिस ने 366, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अध्यादेश के तहत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही यूपी कैबिनेट के ‘लव जिहाद’ रोकने को लेकर बनाए गए कानून को राज्यपाल आनंदी बेन ने मंजूरी दी है, उसके बाद से पुलिस लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने में जुटी है।

रिपोर्ट:-राजेश दुबे…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here