अमेरिका ने माना 370 हटने के बाद हालात हुए सामान्य

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाक दुनिया भर में जा जा कर रो रहा था की 370 हटने से जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य नहीं है। वहां लोगों को बंद करके रखा जा रहा है, पर ऐसा कुछ नहीं था इस बात को अमेरिका ने भी माना है। अमेरिका ने कहा की जम्मू कश्मीर में अब राजनितिक व आर्थिक स्थिति सामान्य हो रही है। इस लिए भारत सरकार को कश्मीर में विकास करना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही राजनितिक बंदियों को रिहा कर देना चाहिए।

विकास का रोड मैप है तैयार

बता दे जम्मू कश्मीर से धरा 370 35A हटने के बाद से ही मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में टूरिस्म को बढ़ाने के लिए 100 से ज्यादा जगहों को चिन्हित किया था। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल को इसके लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी भेजा जाना है। घाटी में हालात सामान्य होने के बाद से ही पाबंदियों को हटाया जाना शुरू कर दिया गया था। अब सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में पाबंदियां है। उनको भी कुछ समय में हटा लिया जायेगा। नजरबन्द नेताओं को भी एक-एक कर के रिहा किया जा रहा है।

अमेरिका ने कहा होगा विकास

एलिस वेल्स जो की अमरीका की दक्षिण-मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री है। उन्होंने कहा की भारत से हम जम्मू कश्मीर में पाबंदियों को हटाने व विकास करने को लेकर बात कर रहे है पर इससे ज्यादा आवश्यक है, राज्य की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति की बहाली के लिए रोड मैप तैयार करना। 370 हटने के बाद हमने कई बदलाव देखें है। जैसे कुछ दिनों पहले ही पोस्टपेड मोबाइल सेवा को शुरू किया गया था। इसी तरह धीरे-धीरे बाकि सेवाओं को शुरू करने की बात हम भारत से कर रहे है।

About Author