Ram Setu first look poster: क्या अक्षय कुमार की रामसेतु भी जाएगी विवादों में?

Ramsetu first look poster
Ramsetu first look poster

बॉलीवुड के सुपर स्टार Akshay Kumar के हाथो में फिल्मो का भरमार हैं| खिलाडी एक के बाद एक फिल्म की घोषणा कर रहे हैं| हाल ही में अक्षय की फिल्म लक्ष्मी रिलीज़ हुई थी, जिसमे अभिनेता ने एक प्रभावशाली ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था| ‘लक्ष्मी’ के तुरंत बाद ही अभिनेता ने अपनी नई फिल्म Ram Setu का पहला पोस्टर साँझा किया हैं| जिसमे अक्षय को एक बार फिर अलग लुक में देखा जा सकता हैं| लेकिन क्या अक्षय की फिल्म रामसेतु पर भी उठ सकता हैं विवाद?

बता दे इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘Laxmii‘ कई विवादों में घिरी रही हैं| लोगो का कहना था हिन्दू धर्म के साथ मज़ाक किया जा रहा हैं| अब एक बार फिर राम सेतु का पोस्टर देख कर कुछ यूज़र्स भड़के हैं, उनका कहना हैं कि सनातन धर्म के साथ मज़ाक नहीं होना चाहिए| हमारे प्रभु श्री राम एक कल्पना नहीं हैं, वह सच हैं| दरअसल Ram Setu के poster पर प्रभु श्री राम हाथ में धनुष के साथ नज़र आ रहे हैं| जिस पर लिखा हुआ हैं ‘सच या कल्पना?’ उसी को लेकर यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया साँझा की हैं|

Laxmii review: स्टोरी बहुत अलग नहीं, लेकिन फिल्म में क्या स्पेशल है? जानिए

Ram Setu पर यूज़र्स की प्रतिक्रिया

पोस्टर को देखकर एक यूज़र ने लिखा हैं, “‘सच या कल्पना?’ गलत लिखा है। आप एक महान कलाकार है अक्षय सर और श्री राम कल्पना नही एक सच है आप सब कभी मुस्लिम समाज या उनके अल्लाह पर फिल्म क्यु नही बनाते उनपर भी सच या कल्पना किजीये। एक अन्य यूज़र ने लिखा, “पिक्चर में ऊपर सच या कल्पना क्यों लिखा है।।अभी भी राम के अस्तित्व पर शंका है तुमको।।”

एक और यूज़र ने लिखा, “बस हिन्दू आस्था से मज़ाक मत करना”, एक ने लिखा, “यह एक कल्पित कथा नहीं इसकी 100% वास्तविकता है”, एक और यूज़र ने लिखा हैं, “@akshaykumar इस बार कृपा करके ऐसा वैसा कुछ भी मत दिखा देना गलत जो लक्ष्मी मे हिंदुवो के खिलाफ दिखाया था वरना इस बार आपको भयंकर क्रोध देखना पड़ सकता हैं, एक ने लिखा, “हम आशा करते है इसमें केवल सनातन धर्म के बारे में बताओगे”

अक्षय ने साँझा किया था रामसेतु का फर्स्ट लुक पोस्टर

अक्षय कुमार ने दिवाली के दिन रामसेतु का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट किया था| जिसमे लिखा था, “इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों – युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है – राम सेतु” आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं l

फिल्म को अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस Cape of Good Films के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे| इसके अलावा अक्षय अभी फिल्म Durgavati, Bachchan Pandey, Atrangi Re, Raksha Bandhan, Sooryavanshi, Hera Phera 3 और Bell Bottom में नज़र आएँगे|

बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने के लिए तैयार है Akshay Kumar की sooryavanshi फिल्म

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen + 10 =