कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ नगर पालिका बॉन्ड की मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए मुंबई पहुंचे थे। सीएम योगी मुंबई के ट्राईडेंट होटल में ठहरे हुए थे। जहां उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार से मुलाकात की और फिल्म सिटी को लेकर चर्चा की थी। इसी पर शिवसेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
#WATCH | मैंने देखा कि योगी जी मुंबई में किसी 5 स्टार होटल में अक्षय कुमार के साथ बैठे हैं शायद अक्षय जी आम की टोकरी लेकर गए होंगे। मुंबई की फिल्म सिटी को कोई यहां से ले जाने की बात अगर करता है तो पहले योगी जी ये बताएं कि नोएडा फिल्म सिटी की अभी क्या हालत है?: संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/yVvXDsVMK3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2020
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने देखा कि योगी जी मुंबई में किसी फाइव स्टार होटल में अक्षय कुमार के साथ बैठे हैं। शायद अक्षय जी आम की टोकरी लेकर गए होंगे।
मुंबई की फिल्म सिटी को कोई यहां से ले जाने की बात करता है तो ये एक मजाक है, इतना आसान नहीं होगा। बहुत पुराना इतिहास है। इसमें हम सबका खून-पसीना बहा है। योगी जी कोई बड़ा प्रोजेक्ट बनाना चाहते है तो बनाएं। लेकिन मैं उनसे बस इतना पूछना चाहूंगा कि यूपी की नोएडा में जो फिल्म सिटी है उसका अभी क्या हाल है।