Aashram 2: आखिर टीज़र आते ही क्यों घिर गई विवादों में?

Ashram chapter 2 review

डायरेक्टर Prakash Jha द्वारा निर्देशित mx player पर आई वेब सीरीज Aashram ने OTT पर धमाल मचाया, सीरीज में बॉबी देओल को लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया हैं| पहले सीजन देखने के बाद लोग दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| बता दे शुक्रवार को सीरीज का टीज़र रिलीज़ हो गया हैं और Aashram 2 की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई हैं| लेकिन कुछ लोग इस वेब सीरीज से खुश नहीं हैं और टीजर रिलीज होते ही प्रकाश झा को लोगो ने एक बार फिर निशाने पर लिया हैं| यहाँ तक की ट्वीटर पर #ArrestPrakashJha भी ट्रेंड कर रहा हैं|

Aashram 2 के खिलाफ होने की वजह

आखिर लोग क्यों लोग इस सीरीज के खिलाफ हैं? लोग मांग कर रहे हैं कि प्रकाश झा की आश्रम वेब सीरीज को बैन किया जाए| हालाँकि मिलियन लोगो ने इस वेब सीरीज को देखा हैं और पसंद भी किया हैं, यहाँ तक कि दूसरे पार्ट का इंतज़ार भी कर रहे हैं| दरअसल ट्वीट करने वाले लोगो का कहना हैं कि इस वेब सीरीज से हिन्दू धर्म की बदनामी हो रही है| साथ ही कई लोगों का मानना है कि इस तरह के कंटेंट से हिन्दू धर्म के बारे में गलत प्रचार किया जाता है, जिसे रोका जाना चाहिए| यहाँ तक की लोगो का कहना यह भी हैं कि दूसरे धर्म के गुरु और उनकी पूजा का डार्क साइड दिखाए, सिर्फ हिन्दू धर्म का ही क्यों?

लोग इस वेब सीरीज को सनातन धर्म को कमजोर करने वाली सामग्री समझ रहे हैं और इसको boycott करने की मांग कर रहे हैं| यही वजह रही है लोगो के इस सीरीज को नापसंद करने की, हालाँकि लोगो का कहना यह भी हैं कि यह सीरीज सच्ची घटनाओ पर आधारित हैं| इस बारे में आपको क्या लगता हैं?

क्या Aashram 2 में भी बजेगा बाबा का जयकारा?

पहले सीजन की तरह इस बार भी बॉबी देओल का दिखेगा धमाकेदार अंदाज दिखने वाला हैं| बॉबी के नेगेटिव किरदार की जमकर सराहना की गई थी, आश्रम में उनके काम को सबसे ज्यादा पसंद किया गया हैं| फिलहाल दूसरे सीजन का टीजर सामने आ चुका है, इसमें भी आपको काशीपुर वाले बाबा निराला की जयकार सुनने को मिलेगी| बता दे दूसरा सीजन पहले सीजन से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है| तैयार हो जाईये 11 नवंबर 2020 को mx player पर ‘आश्रम 2’ फ्री में स्ट्रीम होगा|

Bobby deol in Aashram

आश्रम में दिखाया गया है बाबाओं का गोरखधंधा

आश्रम में आस्था के नाम पर मासूम लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के खेल को दिखाया गया हैं| कई बाबा और धर्म गुरु हैं जो लोगो के साथ गलत करते हैं और उनकी भावनाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं| इसके साथ ही पहले सीजन में आस्था, राजनीति और अपराध तीनों का गठजोड़ दिखाया गया हैं| दूसरे सीजन में कहानी इसी दिशा से आगे बढ़ने वाली हैं जिसको लेकर लोगो में काफी उत्सकता हैं|

पहले सीजन में Bobby Deol के साथ Tridha Choudhury, Aditi Sudhir Pohankar, Anupriya Goenka और Darshan Kumaar नज़र आए थे| सीजन 2 में भी यही किरदार मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे|

Deol परिवार की तिकड़ी फिर परदे पर- ग़दर को छोड़कर इस फिल्म का बनेगा सीक्वल

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =