केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने GoM की 24वीं बैठक के बाद दी ये जानकारी

drdo will build new oxygen plant
image source - google

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की 24वीं बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ.एस.जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और ​अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि हमारी मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28% है। 89 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ मिली है और 54 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज़ मिली है।

हम अब तक 84 देशों को वैक्सीन की 6.45 करोड़ डोज़ का निर्यात कर चुके हैं। हमारी अब एक दिन में 13 लाख से ज़्यादा लोगों को टेस्ट करने की क्षमता है और हम देश में अब तक 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों का टेस्ट कर चुके हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,31,968 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,30,60,542 हुई। 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,67,642 हो गई है।

कानपुर की धार्मिक स्थली बिठूर में गौवंश के कटे मिले 4 सर

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,79,608 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,13,292 है। देश में कुल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 3 =