समय प्रबंधन का महत्व

time management

हमारी जिंदगी समय पर निर्भर है। जन्म से लेकर मृत्यु तक का समय निर्धारित है। कहते हैं इंसान जब धरती पर आता  है तभी से उसका समय ईश्वर निर्धारित कर देता है। इसी निर्धारित समय में इंसान को अपने समस्त कार्य करने होते हैं।  समय हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। अगर हमारे पास समय न हो तो हम कोई भी काम नहीं कर सकते हैं, क्यूंकि हम किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे पहले समय का निर्धारण करतें हैं, और अगर हमारे पास समय होता है तभी करते हैं नहीं तो हम काम को नहीं करते हैं। इस संसार में कोई भी चीज हो वह समय पर ही निर्भर है।

समय हमारे लिए बहुत ही मायने रखता है, क्यूंकि कोई भी कार्य करने के लिए हमें समय की जरुरत होती है, हमें कहीं जाना है तो समय चाहिए,पढाई करना है तो समय चाहिए, भोजन भी करना है तो उसके लिए समय चाहिए। इस प्रकार जीवन में हम कोई भी काम करेंगे तो उसके लिए हमारे पास समय का होना बहुत जरूरी है। और समय का प्रबंधन अति महत्वपूर्ण है।

इंसान के पास समय तो रहता है, एक दिन में 24 घंटे सभी को मिलते हैं, न किसी को कम और न ही किसी को ज्यादा। बस फर्क इतना रहता है की कुछ लोग समय का सही उपयोग करते है और कुछ लोग गलत उपयोग करते है। पहले हम बात उन लोगों की करेंगे जो समय का सही उपयोग करते हैं। समय का सही उपयोग करने वाले लोग अपने जीवन में सफलता को आसानी से हासिल कर लेते हैं। कहते हैं की समय किसी का इन्तजार नहीं करता है और न ही समय कभी रुकता है इसलिए समय के साथ जो चलता है वह अपने बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर लेता है।

समय का उपयोग

  • हमें अपने कामों को समय के अनुसार करने चाहिए
  • जिस काम को जिस समय करने के लिए निश्चित करें उसको उसी समय करना चाहिए
  • समय रहते ही काम को करने चाहिए
  • समय का गलत कामों में उपयोग नहीं करना चाहिए
  • किसी काम को करने के लिए निर्धारित समय से अधिक समय नहीं देना चाहिए। उस काम को उतने ही समय में पूरा करना चाहिए क्यूंकि एक काम को ज्यादा देर तक करने से दूसरा काम छूट जायेगा।

हम बात करते हैं उन लोगों की जो समय को महत्व नहीं देते हैं,समय की बर्बादी करते हैं। ऐसे लोग जीवन भर अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पाते हैं। क्यूंकि ऐसे लोग अपने कीमती समय को फ़ालतू के कामों में बिता देते हैं। अगर हम धन को एक बार खो देंगे तो उसको दोबारा प्राप्त कर सकते हैं लेकिन समय एक बार निकलने के बाद दोबारा कभी वापस नहीं आता है। किसी काम को समय रहते कर लेना चाहिए क्यूंकि समय निकलने के बाद उस काम को करने से कोई फायदा नहीं होता है। जैसे हमें लखनऊ से दिल्ली जाना है ट्रेन से और हमारी ट्रेन शाम 7 बजे की है तो अगर हम 7 बजे की बजाय 7 बजके 15 मिनट पर पहुंचेंगे तो हमारी ट्रेन छूट जाएगी और हमारे जाने का कोई फायदा नहीं होगा और दूसरा आने जाने का समय भी बर्बाद जायेगा। इसलिए हमें समय के अनुसार ही काम करने चाहिए।

About Author