पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Samajwadi Party protests
image source - google

पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही बेताहाशा मूल्य बृद्धि से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। रसोई गैस की कीमते बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। इन्ही मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने माँ गंगा में सिलेंडर का प्रतिक बनाकर उसका विसर्जन कर महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से पेट्रोलियम पदार्थो में मूल्य बृद्धि होने से गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरसैया घाट पर जमा हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के बढे हुए दामों को कम करने की मांग करी। नारेबाजी के बीच सपा कार्यकर्ताओ ने सिलेंडर का प्रतितात्मक को गंगा जी में विसर्जित कर दिया।

जिला अध्यक्ष डॉ इमरान का कहना है कि सपा हमेशा जनता के हितो के लिए प्रतिबद्ध रहती है। पेट्रोलियम पदार्थो के दाम लगातार बढ़ाये जा रहे है। उनका आरोप है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से मध्यम वर्गीय लोग काफी परेशान है।

97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों में कमी, रिकवरी और पॉजिटिविटी रेट हुआ इतना

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि अपने पूंजीवादी दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आज जनता को परेशां किया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ये बताये की उन्होंने दाम कब घटाए है। हर दम लगातार पेट्रोल-और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =