97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों में कमी, रिकवरी और पॉजिटिविटी रेट हुआ इतना

india corona cases
image source - google

भारत में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट हुईं है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.62% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.06% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

भारत में COVID-19 के 44,111 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हुई। 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,01,050 हो गई है। वहीँ 57,477 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,05,779 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,64,16,463 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 676 नए मामले सामने आए। इस दौरान 546 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल सक्रिय मामले: 8,598
कुल डिस्चार्ज: 6,97,140
कुल मौतें: 15,४९९

पश्चिम बंगाल: 1,422 नए मामले आए, 1,840 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल सक्रिय मामले: 19,729
कुल डिस्चार्ज: 14,65,219
कुल मौतें: 17,७५८

हरियाणा में 76 नए कोविड मामले, 148 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज़ की गई।

कुल रिकवरी: 7,58,046
कुल सक्रिय मामले: 1,293
कुल मौतें: 9,461

NCC विदेशी प्रति​भागियों की भागीदारी में एक बड़ा परिवर्तन

असम: 2,453 नए मामले आए, 2,902 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 23,914
कुल डिस्चार्ज: 4,83,741
कुल मौतें: 4,604

वहीँ झारखंड में कोरोना वायरस के 88 नए मामले सामने आए, 111 लोग ठीक हुए। अब सक्रिय मामले: 831 और
कुल मौतें 5,113 हुई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − 7 =