जल्द लॉन्च होगा वैदिक पेंट, ग्रामीण इकोनामी को मिलेगा बल

Retail and Wholesale Traders
image source - google

भारतीय ग्रामीण इकोनामी को बल देने के लिए और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जल्द ही खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज के माध्यम से वैदिक पेंट लांच किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना वैदिक पेंट लांच करने वाले हैं।

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, non-toxic, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और वॉशेबल होगा। यह पेंट केवल 4 घंटे में सूखेगा। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में ₹55000 की अतिरिक्त आमदनी होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 4 =