पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी टक्कर दी और प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान शनिवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
मान ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिला और हमारे विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम जहां भी शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं, उन्हें बता दें। शपथ ग्रहण के लिए आप ने 16 मार्च का दिन तय किया है।
मान ने दोपहर 12.30 बजे अपने गांव भगत सिंह खटकड़ कलां में करेंगे। मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब भर से लोग आएंगे और भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा। हमारी सरकार द्वारा ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे, जो पहले कभी नहीं लिए गए। बस इंतजार कीजिए।
Uttar Pradesh Chunav 2022: यूपी के चर्चित नेताओं का क्या है हाल?
बता दें शुक्रवार को मान ने दिल्ली में आप मुखिया अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया। भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।