अफगानिस्तान में फसें भारतियों ने लगायी मदद की गुहार, वीडियो आया सामने

afganistan hindi news

अफगानिस्तान में तख्ता पलट व तालिबान के राज के बाद वहां के स्थानीय नागरिकों सहित अन्य देशों के नागरिक भी डरे हुए है। सब अपने-अपने देश वापस जाना चाहते है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान की एक कम्पनी में फसे 18 भारतीयों ने मदद की गुहार लगायी है।

वीडियो में अपनी आपबीती बताते हुए उन्होंने कहा कि वो जिस कम्पनी में काम करते है उस कम्पनी ने उनका पासपोर्ट रख लिया है। जिसकी वजह से वो फंसे हुए है। भारत सरकार से हम कहना चाहते है कि जल्द से जल्द हमे यहाँ से निकाला जाये।

अफ़गानिस्तान पर UNSC की आपातकालीन बैठक के दौरान भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की मौज़ूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय है। अफ़ग़ानिस्तान में पुरुष, महिलाएं और बच्चे डर के साए में जी रहे हैं। वे सभी लोग अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित है।

Congress : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अफगानिस्तान स्थिति पर शुरू की शियासत

वहीँ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अफ़ग़ानिस्तान पर चल रही UNSC की आपातकालीन बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफ़ग़ानिस्तान फिर से एक बार आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित स्थान ना बन जाए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 3 =