Covid-19: 24 घंटे में सामने आए इतने मामले, देश में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया

india coronavirus
image source - google

देश में लगातार अब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में COVID-19 के 1,32,788 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हुई। 3,207 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है।

2,31,456 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,61,79,085 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,93,645 है। वहीं अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।

दु:खद हादसा: LPG गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, छत गिरने से 7 लोगों की हुई मौत और कई लोग हुए घायल

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

लगातार कम होते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में वीकेंड लॉक डउन के साथ कई कार्यों की अनुमति दी गई है। लेकिन 20 जिलों में अभी कोई छूट नहीं मिली है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × four =