दु:खद हादसा: LPG गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, छत गिरने से 7 लोगों की हुई मौत और कई लोग हुए घायल

Gas cylinder blast

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां पर सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मकान की छत ढ़हने से 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मकान के अंदर दबे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया, ”थाना वजीरगंज के टिकरी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान की छत गिर गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।”

अब तक 14 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया जिसमें 7 लोग सकुशल हैं और उनका इलाज चल रहा है और 7 लोगों को मृत घोषित किया गया है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और बच्चे है।

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने कहा 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेश भेजी जा सकती है तो देश के लोगों ने क्या गुनाह किया..

जानकारी के अनुसार जिस घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उस घर की छत गिर गई। जिसके नीचे दब के सात लोग मर गए। धमाका इतनी जोर से हुआ कि अगल बगल के घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 9 =