बड़ी संवेदनहीनता: गोंडा ने लगाई आक्सीजन की गुहार, अयोध्या ने कर दिया इंकार

oxygen shortage in Gonda
oxygen shortage in Gonda

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार का असर अफसरशाही पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला गोंडा में सामने आया है। यहां से रवाना हुई 38 खाली आक्सीजन सिलेंडरों से लदी गाड़ी को अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति नहीं दी जा रही है।

यह हाल तब जब सीएमओ गोंडा ने यहां से भेजी गई गाड़ी को अधिकृत पत्र भी जारी किया गया है। बताया जाता है दोनों जिला प्रशासन के बीच समन्वय न होने के कारण आपूर्ति नहीं दी जा रही है। यह हाल तब है जब जिले में आक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

आक्सीजन देने से एडीएम ने किया मना

यहां से गाड़ी भेजने वाले बग्गा एंड कम्पनी के ओनर गुरनेश सिंह ने बताया कि गाड़ी दोपहर से अयोध्या के मुमताजनगर में एक आक्सीजन प्लांट के सामने खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल आक्सीजन सेंटर से कोई आपूर्ति नहीं दी जा रही है। अयोध्या के एडीएम ने मना कर दिया है और कहा कि डीएम गोंडा की अनुमति लाओ तब आक्सीजन मिलेगी।

अगर आप भी रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करते है तो ये खबर आपके लिए है

गोंडा डीएम कार्यालय ने इससे पल्ला झाड़ते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके चलते यहां आक्सीजन की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। वहीं सीएमओ का कहना है कि नियमानुसार संबंधित प्रशासन और प्लांट को वर्तमान स्थिति में तत्काल आक्सीजन उपलब्ध करानी चाहिए। यह हजारों के जीवन से जुड़ा मामला है। दोनों जिलों की रार में यहां अभी भी सरकारी और निजी अस्पतालों में हाहाकार का आलम है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + six =