erail: कैसे करें Login और चेक करें Running Status

erail running status

eRail: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क्स में से एक है। देश में लगभग हर शहर और कस्बे में रेलवे स्टेशन है। जिसकी वजह से भारत का हर कोना एक दूसरे से रेलवे के माध्यम से जुड़ा हुआ है। भारत में विभिन्न प्रकार की ट्रेने चलती हैं। जैसे कि एक्सप्रेस ट्रेने, पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन, मालगाड़ियां आदि। इन सभी ट्रेनों के अपने अलग अलग महत्व भी हैं। व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार इनका चयन करके सफर करता है।

किंतु सफर करने से पहले किसी के लिए भी यह आवश्यक होता है कि कौनसी सी ट्रेन कब, कहाँ, कितनी बजे, कौन से स्टेशन पर आएगी, उसका रूट क्या होगा, वह अपने गंतव्य पर कब पहुंच जाएगी। पहले से समय में जब टेक्नोलॉजी का इतना विकास नहीं हुआ था तब लोग ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाते थे। वह इन्क्वारी काउंटर पर सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हो जाती थी।

ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने के लिए भी स्टेशन जाना पड़ता था। किंतु इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यही थी कि घंटो लाइन में लग के आपको कोई जानकारी प्राप्त होती थी और रिज़र्वेशन के मामले में तो कई बार ऐसा भी होता था कि लाइन में लगे रहने के बाद पता चलता था कि सीट्स फुल हो गई हैं तो बस निराश मन से वापस लौट जाना पड़ता था। आज इस तकनीकी युग ने रेलवेज को एक बहुत बड़ा वरदान दिया है।

इससे न केवल आम जनता का लाभ हुआ है बल्कि रेलवे में काम कर रहे कर्मचारियों का काम भी बहुत आसान हो गया। आज रेलवे के द्वारा चलाई गई website के माध्यम से व्यक्ति घर बैठे किसी भी ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यहां तक कि ट्रेन में रिज़र्वेशन भी अब घर बैठे किया जा सकता है। भारतीय रेलवे की वेबसाइट्स जैसे ICRTC, भारतीय रेल, ई-रेल / e-rail के माध्यम से आप कभी भी किसी भी ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको e-rail वेबसाइट के बारे में अवगत करवाएंगे तथा आपको बताएंगे कि कैसे इस वेबसाइट पर जाके आप किसी भी train status, उसमे सीट्स की अवैलेबिल्टी, Reservation आदि कैसे करेंगे। e-rail के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख में हमने निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है –

  •         क्या है e-rail?
  •         E-rail पर कौन सी सुविधाएं हैं?
  •         कैसे आप e-rail पर ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं?
  •         कैसे चेक करें सीट्स की अवेलेबिलिटी?
  •         दो स्टेशन के बीच ट्रेन की लोकेशन कैसे जाने?
  •         ट्रेन के किराये के बारे में कैसे जाने?

क्या है e-rail?

E-rail एक ऐसी वेबसाइट है जिसके माध्यम से आप ट्रेन के स्टेटस से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। IRCTC, NTES के अलावा e-rail भी एक ऐसा पोर्टल है जिससे आप ट्रेन का स्टेटस जैसे कि उसकी लाइव लोकेशन , स्टेशन पर आने का समय, ट्रेन कितनी लेट चल रही है, ट्रेन में कितनी सीट्स अवेलेबल हैं यह सब जान सकते हैं। e-rail का सारा डेटा IRCTC , NTES आदि अन्य रेल की वेबसाइट्स से जुड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त e-rail पोर्टल पर अन्य रेल संबंधी वेबसाइट्स के लिंक भी दिए गए हैं।

ई-रेल पर कौनसी सुविधाएं हैं?

E-rail वेबसाइट ट्रेन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देती है। E-rail पर निम्नलिखित सुविधायें दी गई हैं-

  •         इसपे आप ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं जैसे कि ट्रेन किस स्टेशन पर है और अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है।
  •         अपनी टिकट पर दिए PNR नंबर की सहायता से आप ट्रेन की सारी जानकारी ले सकते हैं।
  •         ट्रेन के स्टेटस चेक करते समय आप पाएंगे कि उसमें ट्रेन कहाँ है यानी कि उसकी करंट लोकेशन क्या है, अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है, कौन सा स्टेशन निकला है, अगले स्टेशन पर ट्रेन कितनी बजे पहुँचेगी, पिछले स्टेशन से ट्रेन कितनी बजे निकली या छूटी, ट्रेन यदि लेट चल रही है तो वह कितने मिनट या घंटे से लेट है , यात्रा की दिनांक एवं समय, रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशन के नाम और उनपर पहुँचने का समय, यह सभी जानकारी e-rail पर उपलब्ध हो जाती है।
  •         इसके अतिरिक्त अलग अलग ट्रेनों के किराए और उनके रिजर्वेशन के बारे में जानकारी भी उपलब्ध है।
  •         आरक्षित और अनारक्षित दोनों ही तरह की ट्रेनों का वर्णन दिया गया है।
  •         ट्रेन का नाम या ट्रेन के नंबर से ट्रेन की सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कैसे आप e-rail पर ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं?

E-rail पर ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा-

  •         सबसे पहले आपको e-rail के पोर्टल को खोलना है।
  •         ऐसा करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प आएंगे जैसे कि स्पॉट ट्रेन, रूट, स्टेशन लाइव, PNR, रिफंड और कैंसलेशन आदि। स्पॉट ट्रेन पर क्लिक कर दें।
  •         इसमे ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ट्रेन का नाम या नंबर डालना होगा।
  •         उसके बाद स्टेशन का नाम डालना होगा कि कहाँ से कहाँ तक का स्टेटस आपको देखना है।
  •         फिर दिनांक डालनी होगी और लाइव के बटन पर क्लिक कर दें।
  •         ट्रेन का रनिंग स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।

कैसे चेक करें सीट्स की अवैलेबिल्टी?

सीट्स की अवैलेबिल्टी चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है-

  •         होम पेज पर दिए सीट्स के विकल्प को चुन लें।
  •         फिर आपके सामने जो पेज आएगा उसमे आपको ट्रेन का नाम या नंबर लिख देना है।
  •         फिर सीट्स के बटन पर क्लिक कर दें। उस ट्रेन की सीट्स की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  •         इसके अतिरिक्त यदि आपको दो स्टेशन से बीच सीट्स देखनी है तो दोनों स्टेशन का नाम डालें और दिए गए एरो वाले बटन पर क्लिक कर दे। इससे आपके सामने उन दो स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें और उनमें सीट्स की अवैलेबिल्टी पता चल जाएगी।

दो स्टेशन के बीच ट्रेन की लोकेशन कैसे जाने?

  •         search बॉक्स में दो स्टेशनों के नाम लिखें।
  •         ड्रॉप-डाउन मेनू से, उस स्टेशन का सही नाम और कोड चुनें जिसे आप ढूंढ रहे हैं।
  •         पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रेनों की खोज करें।

ट्रेन के किराय के बारे में कैसे जाने?

  •         इसके लिए सर्च बॉक्स में ट्रेन का नाम डालें।
  •         जिस स्टेशन से जहां तक का आपको किराया देखना उनका नाम लिखे ।
  •         ट्रेन / किराया या किराया बटन पर क्लिक कर दें। इससे आपको ट्रेन का किराया ज्ञात हो जाएगा।

IRCTC ने वेबसाइट को किया अपग्रेड, जोड़े ये नए फीचर्स

निष्कर्ष – इस लेख के माध्यम से हमने आपको e-rail पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है जैसे की ई- रेल क्या है, इसमे कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, इत्यादि । हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा , यदि कोई प्रश्न को तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Writer Name:- Kriti Varshney

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − four =