मुंगेर: थाने और वाहन फुंकने वालों पर होगी कार्यवाही

Munger mamla
image source - google

29 अक्टूबर को आक्रोशित लोगों ने दो थाने और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की थी और उन्हें आग के हवाले कर दिया था। इसपर मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि कुछ की पहचान कर ली गयी है और 5 FIR दर्ज हुई है।

शांति बनाए रखने का अनुरोध

डीआईजी ने आगे बताया कि सीसीटीवी और कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। तोड़फोड़ किए गए वाहनों और संपत्ति के मूल्य का मूल्यांकन किया गया है। हम नागरिकों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।

बता दें 26 अक्टूबर को माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर लोगों और पुलिस के बीच काफी बवाल हुआ था। असामाजिक तत्वों ने पथराव किया जिसमे 6 लोग घायल हुए थे और गोली लगने से 1 युवक की जान चली गयी थी। वहीं पुलिस के भी 20 जवान घायल हुए थे।

लोगों की मांग

युवक की मृत्यु और पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से नाराज लोगों ने एसपी लिपी सिंह और बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आमिर सुब्हानी को पद से हटाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर नाराज लोगों ने दो थाने और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की थी। हालाँकि बाद में एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + nine =