Delhi: उपमुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल में बेडों की स्थिति के बारे में दी जानकारी

Delhi deputy CM Manish Sisodia
image source - google

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए Lockdown लगाया गया है। अस्पतालों में बेडों की संख्या 3 गुना बढ़ा दी गयी है। इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद दी।

कोरोना का 25,000 प्रतिदिन का आंकड़ा अब आगे बढ़ चुका है। 3 अप्रैल को हमारे पास 6,071 बेड थे। आज हमारे पास 19,101 बेड हैं। करीब 2 हफ्ते के समय में तीन गुना से ज्यादा बेड बढ़ा दिए गए हैं। इसमें से 2,500 बेड अभी भी खाली हैं: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

अगले 4-5 दिन में 2,700 बेड और जुड़ने वाले हैं। कोरोना होते ही अस्पताल न भागें। होम आइसोलेशन में ही रहें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी अस्पताल ऐप पर ठीक जानकारी नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Lockdown होते ही रेलवे स्टेशन पर उमड़ी प्रवासियों कि भीड़, रेलवे ने कहा…

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कल 23,686 कोरोना के मामले आए और पॉजिटिविटी रेट 26% रहा। दिल्ली में अभी कुल 18,923 बेड हैं जिसमें 24,62 बेड खाली है। पिछले 10-12 दिन में 3 गुना बेड बढ़े हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 − two =