मुरादाबाद : कृषि बिल को लेकर किसान संगठनों ने कई प्रदेशो में किया चक्का जाम

Moradabad news
Moradabad news

मुरादाबाद। कृषि  बिल को लेकर प्रदेश  के सभी जिलों में किसानो का विरोध प्रदर्शन जारी है।इसी कड़ी में जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ पर भी भारतीय किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ो किसान सुबह से ही जमा होने लगे थे। जिन्होंने दोपहर होते ही हाइवे पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद से घण्टो तक दोनो साइड का ट्रैफिक जाम हो गया।

जाने क्या है पूरा मामला 

जिला मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के रामपुर हाईवे मनकरा मोड़ पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धान के रेट व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन  किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रामपुर हाईवे जाम कर दिया और अपनी मांगे पूरी करने के लिए पुलिस से गुहार लगाते रहे।

Chaudhary Ranbir Singh
Chaudhary Ranbir Singh

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने सभी किसानों को समझा-बुझाकर रामपुर हाईवे खुलवा दिया और कहा कि आपकी मांगे जल्द से जल्द प्रशासन को भेज दी जाएंगी। वही किसानों ने कहा कि हमारी धान की रेट सही होनी चाहिए मनकरा मोड़ पर एक्सीडेंट होते रहते हैं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रामपुर हाईवे रखा घंटों जाम इस मौके पर मुंडापांडे क्षेत्र के सभी किसान नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नासिर खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × five =