अमेरिकी लोगों से फ्रॉड के 3 बड़े मामलों का खलसा

Fraud from the American people
image source - google

अमेरिकी लोगो से लोन के नाम पर ठगी करने वाले एक और गैंग के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इनके पास से एक लैपटॉप बरामद हुआ है। जिसमे 2 लाख अमेरिकी लोगो का डाटा बरामद हुआ है। इससे पहले काकादेव छेत्र से भी एक इसी तरह का गैंग पकड़ा गया था।

कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के हँसपुरम का रहने वाला रवि शुक्ला और विशाल सेंगर की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की टीम ने की है। दोनों ही अमेरिकी लोगो को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस गैंग के सदस्य बिटक्वाईन के नाम से पेमेंट करते थे। पकड़े गये शातिर का एक साथी नोयडा से पूरा खेल करता था।

ये लोग फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर अमेरिकी लोगो को फसाते थे। एक एप्प क्वीन स्विच और वजीर एक्स एप्प के माध्यम से Bitcoin की पेमेंट लेते थे। इसके साथ ही रेपेमेंट, एडवांस, जमीन दिलाने के नाम पर कमीशन व जो गिफ्ट बाउचर कार्ड के रूप में मिलते थे, उसके माध्यम से पेमेंट करके लोगो से ठगी करते थे।

पहली बारिश में टूट गया मेजर ध्यान चंद पथ, लोगों ने जताई नाराजगी

इसी तरह दिल्ली के हरिनगर में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ साइबर सेल ने किया। यहाँ पर भी अमेरिकी लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 58 कंप्यूटर, 2 laptop, 11 मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − nine =