आज हिमाचल प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले कैंसर द्वारा किसानों को दी जाने वाली धनराशि कम थे लेकिन मोदी सरकार आने के बाद इसे बढ़ाया गया। ऐसे कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कृषि कानून को लेकर बड़ी बात कही।
#WATCH ये दुष्प्रचार किया गया कि किसानों की जमीन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से छीन ली जाएगी, कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता है। ये मुकम्मल व्यवस्था कृषि कानूनों में की गई है: हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री pic.twitter.com/OrLOYNsnuI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2020
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक कृषि सुधार से उन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है जो लोग किसानों के नाम पर अपने निहित स्वार्थ साधते थे। उनका धंधा खत्म हो जायेगा इसलिए जानबूझ कर देश के कुछ हिस्सों में एक गलतफहमी पैदा की जा रही है कि हमारी सरकार MSP की व्यवस्था खत्म करना चाहती है।
ये दुष्प्रचार किया गया कि किसानों की जमीन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से छीन ली जाएगी। MSP खत्म करने का इरादा इस सरकार का ना तो कभी था, ना है और ना रहेगा। मंडी व्यवस्था भी कायम रहेगी। कोई भी माँ का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता। ये मुकम्मल व्यवस्था कृषि कानूनों में की गई है।