रायबरेली : जिला पंचायत ने अवैध ईंट भट्टों की चिमनियां गिराए जाने की दी चेतावनी…

Brick_Field_
Raebareli

रायबरेली :। अवैध ईंट भट्टों पर चिमनी गिरने की जिला पंचायत करेगा कार्यवाही। रायबरेली में अधिकांश संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्टे। रायबरेली में कुल 365 ईंट भट्टो में सिर्फ 110 लोगो को ही मिला है लाइसेंस। बाकी सभी अवैध तरीको से संचालित हो रहे है ईंट भट्टे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जी के सिंह ने नोटिश जारी कर ईंट भट्टो की चिमनियां गिराए जाने की दी चेतावनी।

ग्रामीण अंचलों में पराली को जलाने से हो रहे प्रदूषण को लेकर जहां प्रदेश सरकार ने कठोर कार्रवाई करने का प्रावधान तैयार किया, उसी के तहत अवैध रूप से संचालित हो रहे ईट भट्टों की चिमनियों से हो रहे प्रदूषण पर अब रायबरेली जिला पंचायत में कार्यवाही करने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके तहत रायबरेली में कुल 365 ईट भट्टों में सिर्फ 110 लोगों को ही लाइसेंस दिया गया है अन्य ईट भट्टा का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है।

आपको बता दें की अवैध रूप से संचालित ईट भट्टों के खिलाफ संचालन पर अब जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी जी के सिंह ने नोटिस जारी कर अवैध चिमनियों को गिराने की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट:-अभिषेक बाजपेयी…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 1 =