यूपी सीएम ने साहिबजादा दिवस पर गुरुबाणी कीर्तन में लिया हिस्सा, कही ये बातें

CM Yogi participate guru bani kirtan
image source - google

आज साहिबजादा दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरबाणी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची गुरु ग्रंथ साहब जी की सवारी का अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने स्वागत किया। इसके बाद गुरबाणी कीर्तन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया।

गुरुबाणी कीर्तन हम सबको आगे बढ़ने की एक नई प्ररेणा देता है। जब सिख के इतिहास को हम पढ़ते हैं तो इतिहास का वो काल खण्ड जब विदेशी भारत की धर्म और संस्कृति को नष्ट करने का लक्ष्य बना लिए थे तब भक्ती के माध्यम से गुरु नानक जी ने जो अभियान प्रारंभ किया था उसका आधार कीर्तन बना।

बता दें आज ही के दिन आज के ही दिन गुरु गोविंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें। लेकिन साहिबजादों ने इतनी कम उम्र में भी बहुत साहस दिखाया और अत्याचारियों के सामने घुटने नहीं टेके‌‌ थे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + one =