पंचकूला: हनीप्रीत सेन्ट्रल जेल से हुई रिहा

image source-google

राम रहीम की मुँह बोली बेटी हनीप्रीत सिंह आज 2 साल के बाद सेन्ट्रल जेल से रिहा हो गयी है। हनीप्रीत पर देशद्रोह सहित अन्य कई मामलों में आरोप था। बुधवार को सीबीआई की कोर्ट ने हनीप्रीत को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जिसके बाद आज सेन्ट्रल जेल से हनीप्रीत सिंह को रिहा कर दिया गया। काफी सुरक्षा के साथ हनीप्रीत को जेल से निकला गया। बता दें हनीप्रीत को 2 साल पहले 2017 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तभी से ये हनीप्रीत अम्बाला सेन्ट्रल जेल में बंद थी।

VIP की तरह हुई रिहाई

हनीप्रीत सिंह को राम रहीम का राजदार माना जाता है। साथ ही राम रहीम हनीप्रीत को अपनी बेटी मानता था। आज हनीप्रीत की जब रिहाई हुई तो वो किसी VIP की तरह सेन्ट्रल जेल से निकली। जिस गाड़ी से हनीप्रीत अपने घर के लिए रवाना हुई वह पंजाब की थी। हनीप्रीत ने जेल से निकलने के बाद किसी से बात नहीं की। हनीप्रीत को रिहाई मिलने से हरियाणा पुलिस को झटका लगा है। क्योंकि पुलिस हनीप्रीत पर देशद्रोह करने की साजिस का आरोप साबित नहीं कर पायी जिसकी वजह से हनीप्रीत के ऊपर से देश द्रोह का केस हटा लिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 नवम्बर को होगी।

About Author