आनंद महिंद्रा कौन हैं ?(Anand Mahindra Kaun Hai ?) | जन्म ,मृत्यु ,आयु, शिक्षा ,परिवार आदि |जानें आनंद महिंद्रा के बारे में सब कुछ

आनंद महिंद्रा कौन हैं ?
Anand Mahindra

श्री आनंद महिंद्रा जी Mahindra Group , Mahindra And Mahindra Limited और Tech Mahindra Limited के अध्यक्ष हैं | श्री आनंद महिंद्रा जी के कार्यकाल में उनके ग्रुप ने घरेलू चीजों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर Automobiles और Agriculture से लेकर आईटी(Information Technology) और ऐसे बहुत से प्रमुख कार्य जैसे की Aerospace से औद्योगिक क्षेत्रों में काफी विस्तार किया है | उनके ग्रुप ने Swaraj Tractors , Reva Electric Car कंपनी , Satyam Computer Services , Puso Motorcycles , Holiday Club Resorts और पिनिनफेरिना स्पा जैसे में भी अकार्बनिक रूप से विकास किया है |आनंद महिंद्रा कौन हैं ? ज्यादा जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें | धन्यवाद !

आनंद महिंद्रा कौन हैं ? | (Who is Anand Mahindra ?)

जन्म 

1 मई 1955 
आयु  66 वर्ष 
पिता  हरीश महिंद्रा 
माता इन्दिरा महिंद्रा 
शिक्षा  लॉरेंस स्कूल ,लवडेल विदेश महाविद्यालय हार्वर्ड बिजनेस स्कूल 
पेशा 

उद्योगपति 

पत्नी  अनुराधा महिंद्रा 
बच्चे  दिव्या महिंद्रा , अलिका महिंद्रा 

आनंद  महिंद्रा कौन हैं ?आनंद महिंद्रा जीवन परिचय , शिक्षा एवं परिवार  

इनका पूरा नाम आनंद गोपाल महिंद्रा (Anand Gopal Mahindra) है | इनका जन्म 1 मई 1995 को बॉम्बे में हुआ था | इनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा(Hareesh Mahindra) था जो की बहुत ही बड़े दिवंगत उद्योगपतियों में से एक थे | इनकी माता का नाम इन्दिरा महिंद्रा(Indira Mahindra) था |

आनंद महिंद्रा जी की दो बहनें हैं जिनका नाम अनुजा शर्मा और राधिका नाथ है | आनंद महिंद्रा जी की प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा लॉरेंस स्कूल,लवडेल से पूरी की और फिर हार्वर्ड विश्वविद्यालय  से फिल्म निर्माण और वास्तुकला का ज्ञान लिया जहां उन्होने 1977 में मैग्ना कम लाड़ में स्नातक की उपाधि धारण की फिर उन्होने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA पूर्ण की |  

आनंद महिंद्रा जी का करियर

  • आनंद महिंद्रा जी ने  महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड(MUSCO) में 1981 में वित्त निदेशक के कार्यकारी सहायक के रूप में शामिल हुये |
  • आनंद महिंद्रा जी को 1989 में MUSCO का अध्यक्ष और उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया | फिर उन्होने Real Estate Development और Hospitality Management के नए Business Areas में Mahindra Group के विविधिकरण की शुरुआत की |
  • उन्होने 4 अप्रैल 1991 को Mahindra & Mahindra Limited के उप प्रबन्धक के रूप में कार्यभार संभाला जो की ऑफ-रोड वाहनों और कृषि ट्रैक्टरों के निर्माता हैं | फिर उनको अप्रैल 1997 में , आनंद महिंद्रा जी को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और फिर 2001 में उनको उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया |
  • फिर उनको उनके चाचा केशुब महिंद्रा  ने अगस्त 2012 को महिंद्रा समूह के बोर्ड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में उन्हें कार्यभार सौंपा |
  • एक बार फिर उन्हे नवंबर 2016 को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के  अध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया और फिर वो महिंद्रा समूह के अध्यक्ष बने रहे |
  • आनंद महिंद्रा जी आनंद कोटक महिंद्रा बैंक के सह प्रवर्तक के रूप में रहे लीकीन उनको 2013 में प्रमोटर नहीं रहे और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल रहे |

आज देखा जाए तो महिंद्रा समूह  अमेरिकी डॉलर का लगभग 19 बिलियन है को की भारत के 10 औद्योगिक घरानों में से गिना जाता है | और उन्हे फोर्ब्स इंडिया पत्रिका के द्वारा वर्ष 2013 का ‘वर्ष का उद्यमी ‘ के रूप में मान्यता प्राप्त है |जानें कैसे इंटरनेट  हमारे  दिमाग के संतुलन को बिगाड़ रहा है |

आनंद महिंद्रा : पुरस्कार एवं सम्मान 

क्र.सं०

वर्ष क्षेत्र  पुरस्कार 
1 2004 व्यवसाय के क्षेत्र में  राजीव गांधी पुरस्कार 
2 2004 फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति द्वारा  नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ द मेरिट 
3 2005 अमेकन इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा  लीडरशिप अवार्ड 
4 2006 CNBC एशिया द्वारा  बिजनेस लीडर अवार्ड 
5 2008  हार्वर्ड बिजनेस स्कूल  अलुमिनी आचीवमेंट अवार्ड 
6 2009  अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड 
2007  बिजनेस इंडिया बिजनेसमैन ऑफ द ईयर इंडिया  
2011  द एशियन अवार्ड द्वारा  बिजनेस लीडर ऑफ द इयर
9 2012  यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा  ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 
10  2012 एशियन सेंटर फॉर कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी द्वारा  नेता का पुरस्कार 
11 2013  फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स द्वारा  उद्यमी पुरस्कार 
12  2014 द एनर्जी एंड रेसौर्सेज इंस्टीट्यूट द्वारा  सतत विकास नेत्रत्व पुरस्कार 
13 2014  बिजनेस टूड़े सीईओ  ऑफ द इयर अवार्ड 
14  2016  आईएमएआई द्वारा  सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द इयर 
15  2016  ब्लूमबर्ग टीवी इंडिया द्वारा  डिसरपटर पर्स्नालिटी ऑफ द इयर पुरस्कार 
16  2014  हार्वर्ड अलुमिनी असोशिएशन द्वारा  हार्वर्ड मेडल 
17  2016  फ्रेंच रिपब्लिक द्वारा 

शेवेलियर डे ल आर्ड्रे नेशनल ला लेगीयन डी होनूर अवार्ड

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × two =