कोरोनावयरस की वजह से IPL 2020 बड़ी मुश्किलों के बाद अब होने जा रहा है। लेकिन अभी मुश्किलें थमी नहीं है। चेन्नई सुपर किंग को तगड़ा झटका तब लगा जब सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर वापस जाने का फैसला किया। इसके पीछे निजी कारण वजह बताई गई। लेकिन अब जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है।
होटल रूम को लेकर एम एस धोनी से हुआ विवाद?
चेन्नई सुपर किंग के मालिक एन श्रीनिवासन ने सुरेश रैना के आईपीएल में न खेलने की जो वजह बताई है वह हैरान करने वाली है। उन्होंने बताया कि सुरेश रैना जब से दुबई आए तब से किसी ना किसी बात पर नाराज हो रहे थे। उनको होटल का रूम पसंद नहीं आया। इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी से भी उनका विवाद हुआ। जिसके बाद सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर भारत वापस चले गए।
बता दें 2 दिन पहले सुरेश रैना यूएई से भारत वापस आ गए थे। इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि निजी कारणों की वजह से सुरेश रैना इस बार आईपीएल नहीं खेल पाएंगे
इस वजह से Suresh Raina आईपीएल छोड़कर India वापस लौटे….
लेकिन यह आशंका जताई जा रही थी कि कुछ दिनों पहले पठानकोट में उनके परिवार पर हुए हमले की वजह से सुरेश रैना IPL 2020 नहीं खेल रहे हैं। लेकिन अब होटल रूम को लेकर धोनी से विवाद होने की बात सामने आ रही है।