दिल्ली सीएम: वैक्सीन के लिए चिन्हित किये गए 51 लाख लोग, हर एक को लगेंगे इतने डोज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना कि राज्य में स्थिति और वैक्सीन को लेकर कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। संक्रमण दर 1% से भी कम हो गई है। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों को वैक्सीन देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

दिल्ली को 1 करोड़ 2 लाख डोज की जरूरत

सीएम ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन देनी है उनको चिन्हित कर लिया गया है। इन सबको मिलाकर कुल संख्या 51 लाख होती है। एक आदमी को 2 डोज दिया जाएगा यानी पहले फेस में हमें 1 करोड़ 2 लाख डोज की जरूरत पड़ेगी। हमारे पास अभी 74 लाख डोज स्टोर करने की क्षमता है लेकिन 1 हफ्ते में ये 1 करोड़ 15 लाख हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने 3 किस्म के लोगों को सबसे पहले वैक्सीन देने की लिस्ट बनाई है। इसमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी, दूसरे में फ्रंटलाइन वर्कर्स को और तीसरे में वो लोग जिसकी आयु 50 से ज़्यादा है, अगर 50 साल से कम है तो उन्हें किसी किस्म की कोमोरबिडिटी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 16 =