उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जमकर तैयारियां कर रही हैं वहीं एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे है। इसी क्रम में यूपी प्रभारी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया की उन्होंने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री पर घोटाले का आरोप लगाया था तो मंत्री जी ने उन पर 5000 करोड़ का मानहानि का दवा लगाया था।
दरसल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर घोटाले के आरोप लगाया था। तब महेंद्र सिंह ने 5000 करोड़ का मानहानि का दावा लगाया था लेकिन कोर्ट में केस पहुंचने से पहले उन्होंने मात्र 10 लाख का मानहानि का दावा किया था। 26 अगस्त को खुद की समीक्षा में मंत्री जी ने पाया कि कार्यो का कार्य बहुत धीमा चल रहा है।
UP : दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में शिकारियों से वन विभाग सतर्क
जल शक्ति मंत्री ने खुद आदेश दिए की नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। संजय सिंह ने कई कंपनियों का नाम लेते हुए कहा कि मंत्री जी ने खुद कार्यवाही करने के आदेश दिए। प्रदेश के बाहर की कंपनियों को क्यो टेंडर दिया गया, इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है, इसके पीछे बड़ा खेल है कमीशन का।