Uttar Pradesh Chunav 2022: यूपी के चर्चित नेताओं का क्या है हाल?

uttar-pradesh-chunav-2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ रहे हैं. बीजेपी को यूपी में प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ ही BJP समर्थकों ने जश्न मानना शुरू कर दिया है।

लेकिन इन चुनाव के बीच जिन नामों की बहुत चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य, राजा भैया, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह के भतीजे सुशील, रमाकांत यादव समेत कई बाहुबली चुनाव मैदान में हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

राज्‍य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से करीब 1500 मतों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 28,387 वोट मिले है। वहीँ एसपी की पल्‍लवी पटेल 30,901 वोटों के साथ तगड़ी चुनौती दे रही हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य

चुनाव के पहले BJP छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यहां बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

राजा भैया

राजा भैया के लिए ये चुनाव बहुत खास था। क्योंकि इस बार उन्होंने अपनी पार्टी से चुनाव लड़ा है। राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से चुनाव मैदान में हैं और 32,011 वोट के साथ इस सीट पर पहले नंबर पर हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी गुलशन यादव 25780 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे है।

मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वे 2542 वोट से है आगे चल रहे है। वहीँ BJP प्रत्याशी अशोक सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

बृजेश सिंह के भतीजे

लकी यादव को 40051 वोट मिले हैं, वहीं धनंजय सिंह (JDU) 36,961 के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीँ चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट पर बीजेपी से बृजेश सिंह के भतीजे विधायक सुशील सिंह को मैदान में उतारा है. वो 26,485 वोट से आगे चल रहे है। BSP ने अमित कुमार यादव व सपा ने मनोज कुमार को मैदान में उतारा है।

अवधेश सिंह

वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट पर BJP विधायक अवधेश सिंह दूसरी बार मैदान में हैं। बीजेपी के अवधेश कुमार सिंह 49405 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि अजय राय को 27916 को वोट मिले हैं।

अदिति सिंह

अदिति सिंह पहले कांग्रेस के साथ थीं पर इस बार वह रायबरेली सीट से BJP के टिकट पर मैदान में हैं। इसका उन्हें खास फायदा हुआ है। इस सीट से SP के राम प्रताप यादव पहले आगे चल रहे थे, उन्हें 79180 वोट मिले हैं। लेकिन इसके बाद रायबरेली सदर से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने जीत हासिल कर ली।

पंकज सिंह 

नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनाव लड़ रहे है। नोएडा से कांग्रेस की प्रत्‍याशी पंखुड़ी पाठक है। यहां राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह 1 लाख 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुसा राना उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार हैं। जिन्‍हें अब तक महज 926 वोट मिले हैं. यहां बीजेपी के अनिल कुमार सिंह सबसे आगे हैं।

Read Also

UP Election Result 2022: जनता ने किसको बैठाया सराखों पर

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 3 =