सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा की जीत को बताया हार !

akhilesh-yadav
source - google

उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने वोट के ज़रिये सत्ता में दोबारा सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आए हैं। गुरुवार को देश के पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम आए जिसमें चार राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की। यूपी की राजनीती में यह ऐतिहासिक रहा कि कोई सरकार लगातार दोबारा सत्ता पर काबिज हुई है।

वहीं सपा की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार लोगों ने अखिलेश पर भरोसा दिखाया जिसके बारे में अखिलेश ने ट्वीट कर के धन्यवाद् दिया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।’

बता दें, सपा भले ही उत्तर प्रदेश की सत्ता में नहीं आए लेकिन उन्होंने पहली बार करहल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे अखिलेश ने जीत हासिल की है। इस बार समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 403 में से 126 सीट मिली हैं। इसमें समाजवादी पार्टी को 111, राष्ट्रीय लोकदल को आठ, सुभासपा को छह और अपना दल कमेरावादी को एक सीट मिली है।

Also read :-

EVM से छेड़छाड़ का इल्जाम लगा रहे अखिलेश, EC ने दिया जवाब

UP Election Result 2022: जनता ने किसको बैठाया सराखों पर

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − six =