रायबरेली: भारी बारिश से गिरी दीवार में दबी महिला,हुई मौत

Raebareli News
Raebareli News

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान में पानी भर गया। घर में पानी भरा देख नाली साफ करने गई महिला के ऊपर दीवार गिर गई और वो मलबे के नीचे दब गई। महिला के पांच वर्षीय पुत्र के आवाज देने पर पड़ोसियों ने महिला को किसी तरह मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला।लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

जाने क्या है पूरा मामला

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में गुरुवार की रात में लगातार हो रही बारिश से रोहिणी नाम की महिला के घर में पानी भर गया।रोहिणी घर में भरे पानी को निकालने के लिए सुबह लगभग पांच बजे घर के अंदर बनी नाली साफ कर रही थी। तभी अचानक रोहिणी के ऊपर कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई।

Raebareli News
Raebareli News

रोहिणी अपनी सास और देवर से अलग घर में अपने पांच वर्षीय बच्चे आयुष के साथ रहती थी। सास और देवर का मकान बीच गांव में  है। रोहिणी का पति अर्जुन 20 दिन पहले जीविकोपार्जन हेतु मुंबई चला गया था। घटना के समय मां और बेटे घर में अकेले थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी

 

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + six =