योगी सरकार के उपलब्धियों और दावे पर विपक्ष का हमला

Source - Google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के साढ़े चार साल पुरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जिस पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने 403 सीटों में से 350 सीटों से ऊपर जितने दावा का किया है।

इसपर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा की वो तो 350 तो क्या 400 सीट जितने का भी दावा कर सकते है। लेकिन जिस तरह से योगी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में कार्य किया है उससे तो वो 50 सीट भी उत्तर प्रदेश में जीत कर ले आये तो बड़ी बात होगी।

source – google

वहीं योगी आदित्यनाथ के विपक्ष के नेताओ का ज्ञान बढाने वाली बात को लेकर कहा की यह तो 2022 के चुनाव में पता ही चल जायेगा की किसके पास कितना ज्ञान है। ओलम्पिक में जाने वाला हर खिलाडी यही सोचता है की वह मेडल जीत कर ही आएगा। उसी तरह उत्तर प्रदेश में 350 सीटों से कम की कोई बात ही नहीं करता है।

CM योगी के कार्यक्रम स्थल का किया गया निरक्षण

जब जनता यह बात कहे तो बात बनती है, यह सरकार अपने मुंह मिया मिट्ठू वाली बात कर रही है। योगी आदित्यनाथ के विपक्ष के नेताओ का ज्ञान बढाने वाली बात को लेकर कहा की इससे पहले भी और सरकारे रही है क्या उनके पास ज्ञान नहीं था। आज वो सरकार में है तो सारा ज्ञान उन्ही के पास है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + 15 =