सीएम योगी: 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो TMC के गुंडों को चुन चुनकर…

West Bengal elections
image source - google

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टियों में युद्ध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल पहुंचे और कई मुद्दों को लेकर TMC पर निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। BJP इसका समाधान करने आई है। TMC की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई सुनिश्चित है।

TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं।

अखिलेश यादव पर FIR से नाराज SP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका CM का पुतला

सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और TMC ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और TMC के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। TMC सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + eleven =