UP : दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में शिकारियों से वन विभाग सतर्क

Source - Google

UP : लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा की तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में खुले में विचरण कर रहे वन्यजीवो को शिकारियों के द्वारा हो रहे शिकार को लेकर वन विभाग पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है।

वहीं विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में लगातार जंगलों में शिकार कर रहे शिकारियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त करती है। जिसके चलते एक बार फिर वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुधवा टाइगर रिजर्व में वन विभाग की पलिया वन रेंज के डिप्टी रेंजर रमाकांत को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर दुधवा के संपूर्णानगर वन रेंज के घोला के जंगलों में घेराबंदी किया।

Asian Snooker Championship जीतकर Pankaj Adwani ने देश का नाम किया रौशन

मौके पर से जंगली सूअर का लगभग आठ किलो मांस सहित तराजू व बांट के साथ शिकारी को धर दबोचा गया। पकड़े गए शिकारी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रमेश कुमार गौर पुत्र राम अवतार निवासी इब्राहिमपुर कालोनी थाना संपूर्णानगर बताया है। फिलहाल पकड़े गए शिकारी को वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 8 =