UP Police Bharti 2023 – अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती

UP Police Bharti 2023
UP Police Bharti 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है करीब 62000 पदों पर आयोग भर्ती करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को कहा की करीब 62000 पदों पर UP Police Bharti 2023 होने जा रही यह भर्ती युवाओं के लिए सरकार की तरफ से तोहफा है।

UP Police ने आगामी भर्तियों का पदवार ब्यौरा जारी किया है जिसमे कांस्टेबल , सब इंस्पेक्टर , रेडियो संवर्ग एवं लिपिक संवर्ग आदि पदों में भर्तियां निकाली जाएँगी। अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करना चाहते है तो आप तैयारी शुरू कर दे क्योंकि पुलिस विभाग में बम्पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा की जाएगी।

UP Police Vacancy Notification 2023

यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का इंतज़ार करने वालो को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सम्भवता यूपी पुलिस भर्ती 2023 (UP Police Bharti 2023) का नोटिफिकेशन 15 जुलाई को तक आएगा। इसी बीच तैयारी करने वाले युवाओ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है लगभग 62000 से भी अधिक पदों पर भर्ती होने का अनुमान है।नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी हो जाएगी।

किन पदों पर कितनी होगी भर्तियां

सिपाही (Constable) – 52699
सब इंस्पेक्टर (SI) – 2469
लिपिक संवर्ग (Accounts) – 545
रेडियो संवर्ग (Wireless) – 2430
कंप्यूटर ऑपरेटर – 927

UP Police Constable Vacancy उम्र सीमा

सामान्य (General) केटेगरी के पुरुष उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वही सामान्य केटेगरी की महिलाओं के लिए उम्र सीमा 18 से 25 साल रखी गई है। ओबीसी(OBC) पुरुष के लिए 18 से 28 साल व महिला के लिए 18 से 31 वर्ष। एससी/ एसटी कैटेगरी(SC/ST) के पुरुष के लिए 18 से 28 और महिला के लिए आयुसीमा 18 से 31 वर्ष है। इस UP Police Bharti 2023 में सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण का पूरा पालन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस भर्ती पर क्या कहा

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी नव चयनित पुलिस कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। CM Yogi Adityanath ने इस भर्ती के बारे में कहा की यह अब तक के UP Police के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती है। इस भर्ती को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भरा जायेगा। कही पर भी कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके इस भर्ती में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। किसी भी हल UP Police Bharti 2023 में कोई सोर्स सिफारिश की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

 

 

 

 

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × three =