प्रयागराज विधायक नंदी ने धूम धाम से मनाया नवमी का पर्व, माँ दुर्गा की पूजा

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मां कल्याणी देवी के दरबार में जाकर माथा टेका व आशीर्वाद लिया। मंत्री नन्दी ने मां कल्याणी देवी की पूजा कर लोक कल्याण की कामना की।

मंत्री नंदी ने बीते बुधवार की रात अपने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की पूजा व आराधना की। मंत्री नंदी ने नैनी के इंदलपुर दांडी में नव युवक दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद लिया और लोक कल्याण की कामना की।

पत्रकारों ने जर्नलिस्ट पेंशन और सुरक्षा की सरकार से की मांग

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष दीप चन्द्र पासी, मुन्ना प्रधान, मूल चन्द्र, छेदी लाल पासी, रजनीकांत आदि मौजूद रहे। वहीं मंत्री नन्दी देर रात में शहर में निकले मां काली स्वांग में शामिल हुए। मां काली का आशीर्वाद लिया। मंत्री नन्दी ने महानवमी तिथि पर लोक कल्याण की कामना के साथ हवन किया। हवन कुंड में आहुति दी। वहीं देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine − 5 =