केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अफ़ग़ानिस्तान में फसें भारतीयों को वापस लाने के सवाल पर कहा..

Union Minister Jyotiraditya Scindia
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा हाल में अफ़ग़ानिस्तान में जो स्थिति हुई उसमें भी हमारे मंत्रालय ने रोज़ फ्लाइट उडाकर काबुल से हमारे सभी नागरिकों को वापिस लाने का कार्य किया। रविवार तक हमारी फ्लाइट चल रही थी। उसके बाद काबूल का एयर स्पेस बंद हो गया।

उसके बाद भी हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प था कि हमारे हर नागरिक की ज़िम्मेदारी हमारी होगी। भारतीय वायु सेना का विमान हम काबुल ले गए और हर दिन वहां से हमारे 130-150 नागरिकों को वहां से सुरक्षित लेकर आ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश: ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं ये बातें

केंद्र सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान से भारत के नागरिकों को वापस लाने का संकल्प लिया है। हमारा लोगों को लाने का निरंतर प्रयास रहेगा जब तक हम भारत के आखिरी नागरिक को अफ़ग़ानिस्तान से सुरक्षित वापस भारत न लाएं।

जैसा की आप जानते होंगे कि अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज है। इस वजह से वहां के लोग डरे हुए है। इस वजह से अन्य देशों के जो लोग वहां फसे हुए है उनको उनके देश की सरकार वापस लाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में भारत भी अब तक अपने हजारों नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लेकर आयी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + 17 =