कांग्रेस छोड़ आर.पी.एन.सिंह ने थमा भाजपा का साथ, सुपिया श्रीनेत ने कहा…

source - google

कांग्रेस पुरजोर कोशिश कर रही है की उत्तर प्रदेश में जीत हासिल कर सके। इसी कड़ी में यूपी की महासचिव प्रियंका गाँधी ने जनता को लुभाना के लिए महिलाओं को 40% सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

लेकिन अब उन्ही के खेमे से उनके एक स्टार प्रचारक आर.पी.एन.सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल को थाम लिया है। आर पी सिंह के कांग्रेस छोड़ने की बात पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बयान देते हुए कहा ‘कोई कायर ही होगा जो कांग्रेस की विचारधारा से विपरीत विचारधारा में जाएगा।’

अखिलेश यादव के सामने महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल

आर पी सिंह की पत्नी सोनिया सिंह चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें सोनिया सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। इसके साथ ही आर.पी.एन.सिंह राज्यसभा में जायेंगे। आर.पी.एन.सिंह को भाजपा की सदस्यता जल शक्ति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने दिलाया।

भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − 5 =