प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले NCC कैडेट्स, NSS स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है। मैं आपको गणतंत्र दिवस को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
Delhi: 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर, इन रास्तों पर ट्रैफिक को नहीं होगी अनुमति
हमें देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का मौका जरूर दिया है। हम देश के लिए जो भी अच्छा कर सकते हैं, भारत को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं, करते रहना चाहिए।