भारत में ऐसा रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है जो एयरपोर्ट से भी ज्यादा सुन्दर होगा और रेल पटरियों के ऊपर से होते हुए कई सड़कें जाएँगी। इसे बनाने में 6500 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।
ये रेलवे स्टेशन कोई और नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली का रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन को बनाने के लिए आरएफक्यू ओपन कर दिया गया है। जिसमें 10 बड़ी कंपनियों ने अप्लाई किया है।
Farmers Protest: सोशल मीडिया द्वारा घृणा फ़ैलाने वाले 300 अकाउंट लगे पुलिस के हत्थे
रीडव्लप हो रहे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में 40 मंजिल ऊँचा टावर भी बनेगा। जिसमें शॉपिंग मॉल, 5 Star होटल, ऑफिस आदि की जगह दी जाएगी। स्टेशन की पहली मंजिल पर 4 से 6 लेन वाली सड़कें होंगी। इन्हे भी खास बनाया जायेगा जिससे ये ट्रैफिक सँभालने के साथ सुन्दर भी हों।