केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के डीजी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Terrorist infiltration
image source - google

आज गुरुवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी AP Maheshwari ने जरुरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में साल 2020 में हमने 215 आतंकवादियों को मारा, इसमें रियाज़ नाइकू भी शामिल है।

बता दें साल 2020 में आतंकियों ने भारतीय सीमा में पहले से ज्यादा घुसपैठ करने की कोशिश की पर भारतीय जवानों की तत्परता की वजह से वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान कई आतंकी मारे गए और कई को जिन्दा पकड़ा भी गया।

डीजी ने आगे कहा कि हमने एक बस्तरिया बटालियन स्थापित किया है जो कि एक महिला बटालियन है और छतीसगढ़ में तैनात है। हम कोबरा फोर्स में महिला योद्धाओं को शामिल कर रहे हैं।

घायल सैनिकों के इलाज के लिए बेहतर और तेज़ व्यवस्था

सैनिकों के जख्मी होने पर मेडिकल केयर देने के लिए हमने फील्ड सर्जिकल यूनिट स्थापित की है। जहां जोखिम ज़्यादा होता है वहां फील्ड सर्जिकल यूनिट्स स्थापित की गई हैं। सैनिकों को चोट लगने पर एयर फोर्स की मदद से ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। हमने मोटरसाइकिल एंबुलेंस भी शामिल की हैं।

कोरोना की चुनौती ने हमें लोगों की सेवा करने का मौका दिया। हमनें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया। हममें से बहुत से लोगों के संक्रमित होने के बाद भी यह हमें रोक नहीं पाया। इसमें हमारे 60 से ज़्यादा सैनिकों की जान चली गई। हम उनके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

ये जरुरी ख़बरें भी पढ़ें 

Delhi: 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर, इन रास्तों पर ट्रैफिक को नहीं होगी अनुमति

कृषि कानूनों और चीन के मुद्दे को लेकर राहुल गाँधी ने सरकार को घेरा

गृह मंत्री ने धारा 370, राम मंदिर सहित इन मुद्दों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 5 =