सम्मानित व्यापारियों को ग्रहण कराई गई व्यापार मंडल की सदस्यता

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कपूरथला पर आज सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान सम्मानित व्यापारियों को सबकी सहमति से प्रदेश संरक्षक गोपाल त्रिवेदी द्वारा व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ जो कुछ हुआ उसके लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक में प्रभात सिह, प्रदेश उपाधयक्ष संदीप वर्मा व प्रदेश उपाधयक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव के पद नियुक्त किया गया। साथ ही मोहिउल इस्लाम को त्रिवेणी नगर का अध्यक्ष तथा लखीमपुर के प्रभारी के पद पर तथा मोहम्मद सैफ को जिला अध्यक्ष सीतापुर के पद पर तैनात किया गया। इसके अलावा मोहम्मद हसीब को खदरा बड़ी पकरिया मार्केट का अध्यक्ष बनाया गया।

व्यापारियों के पंजीयन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सर्वोदय व्यापार मंडल के कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अतुल शुक्ला, संरक्षक गोपाल त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौहर शिको खान, प्रदेश महामंत्री विपिन वर्मा, नगर अध्यक्ष आलोकित सेठ, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव पट्टी दुकानदार सुजीत राय तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

About Author